महाराष्ट्र के धुले जिले में एक एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां आगरा हाईवे पर एक होटल में ट्रक जा घुसा, जिससे कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य लोग घायल हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, अभी मृतकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
इस वजह से हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना महाराष्ट्र राज्य की राजधानी से 300 किमी दूर दोपहर करीबन 12 बजे के आसपास हुई है। साथ ही, शुरुआती जांच में पुलिस ने कहा कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गई। जिसके बाद चालक ने उस पर से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि, ट्रक ने दो वाहनों को टक्कर मारी। और फिर हाईवे पर बस स्टैंड के पास धुले के एक होटल में जाकर घुस गया।और फिर हाईवे पर बस स्टैंड के पास धुले के एक होटल में जाकर घुस गया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
