करनाल सेक्टर – 12 के नजदीक 2 कारों के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में घायल महिला को अस्पताल भर्ती करवाया गया वहीं नशे में चूर इनोवा कार मालिक वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। वहीं उसी जगह कार में शराब पी रहे 3 युवकों ने एक स्कूटी सवार को मामूली सी कहा सुनी को लेकर लहूलुहान कर दिया और फिर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार सवार युवकों को रोकने की कोशिश की लेकिन मारपीट करने वाले आरोपी युवक पुलिस के सामने ही कार लेकर फरार हो गए। वहीं लोगों का आरोप है कि मौके पर पहुँचे पुलिस कर्मियों में से एक दो पुलिस कर्मचारी भी शराब पिए हुए थे। गौरफरमाने लायक बात यह ही कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव को दो दिन ही शेष रह गए है और चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने का जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है और पुलिस के कुछ कर्मी अपनी डियूटी ठीक तरीके से नहीं निभा रहे ऐसे में लोग पुलिस पर भरोसा कैसे कर पाएंगे। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ! प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
