Monday , 27 July 2026

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुडा बोले भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान

गुरुग्राम, 21 जून(सतीश): गुरुग्राम में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुडा ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा है कि बीजेपी सरकार से आज हर वर्ग परेशान है। वहीं पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जन क्रांति यात्रा के प्रति लोगों का जो रुझान देखने को मिल रहा है उससे भी यह साफ है कि इस सरकार ने जुमेले और परेशानियों के सिवा जनता को कुछ नहीं दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुरुग्राम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यात्रा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करने और घर घऱ जाकर बीजेपी सरकार की नाकामी औऱ कांग्रेस सरकार में किये गए कार्यों को गिनवाने और इस बीच 3 जून को पुन्हाना में होने वाली रैली के लिए भी कार्यकर्ताओं को निमंत्रण देने के लिए सांसद दीपेंद्र हुडा गुरुग्राम पहुंचे।

वही बीजेपी सांसदों की होने वाली बैठक को लेकर भी दीपेंद्र ने कहा है कि बीजेपी सरकार अपने सांसदों के रिपोर्ट कार्ड के साथ अपनी सरकार के 4 सालों का भी रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखे, जिससे साफ हो जायेगा कि सरकार ने क्या किया है। उन्होंने कहा कि वही सांसदों का तो जनता ने पहले ही रिपोर्ट कार्ड तैयार कर दिया है और आने वाले चुनावों में इसकी तस्वीर भी नजर आ जायेगी। कांग्रेस को मुक्त भारत का नारा देने वाले अपनी हालत उपचुनावों में देख चुके है और जनता ने कांग्रेस के प्रति आस्था जतानी भी शुरु कर दी है। इसके साथ उन्होने ये भी कहा कि सरकार को योग के माध्यम से ही सदबुद्धि आ जाये। जिससे अपने जुमलों से बाहर आकर जनता के विकास के बारे में सोच सकेे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *