नरवाना, 19 अक्तूबर(गुलशन चावला): हरियाणा में चल रही लगातार रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के चलते प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है।अब स्कूलों की प्राइवेट बसें को हायर कर चलाया गया।
नरवाना में तुरंत प्रभाव से कईं दर्जनों प्राइवेट स्कूलों की बसें रोडवेज परिसर में बुलाई गईं। ये बसें बस स्टैण्ड से सवारियों को लेकर आसपास के रूटों पर रवाना हुई।सभी बसों में दो दो सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं ताकि किसी प्रकार की यात्रियों को कोई परेशानी ना हो।
वहीं सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन भी बस स्टैण्ड पर पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस की देख रेख में सभी बसें चली रही हैं। आपको बता दें जब तक स्ट्राईक रहेगी तब तक चलेंगी ये बसें ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
