Monday , 27 July 2026

2 साल के मासूम का अपहरण करने वालों को पुलिस ने धर दबोचा, CCTV कैमरे से हुआ खुलासा

नेशनल डेस्क- दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया3 है जहां पर 2 साल के मासूम के कथित अपहरण के मामले में पुलिस ने एक किशोर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि, आरोपियों की पहचान जहांगीरपुरी निवासी तनु (20), आजादपुर निवासी विपिन (22) तथा आदर्श नगर के रहने वाले मोहम्मद सलमान (19) के तौर पर की गयी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, 22 दिसंबर को सूचना मिली थी कि, राजधानी कॉलेज के पास फ्लाईओवर से 2 साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि, पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि, तकनीकी सहायता की मदद से एक संदिग्ध की पहचान कर उसे पकड़ा गया और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *