Saturday , 25 July 2026

चम्बा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल ने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर पूर्व सासंद को घेरा

12 April 2019

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंदौरा:  लोकसभा चुनाव के चलते राजनीतिक पार्टी के नेता अपनी पार्टी को मजबूत बनाने और चुनव में पार्टी की जित के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इसी के चलते चम्बा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल ने इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में अपनी चुनावी दौरे के तहत मदोली, मन्ड मियानी , उलेहडिया , गगवाल और मलकाना में जनसभाओ को संबोधित किया और कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील की। जनता को सम्बोधित करते हुए पवन काजल ने कहा कि वह झूठ नहीं बोलते जो बोलते हैं सच बोलते हैं यही वजह की जनता ने 45 वर्ष की उम्र में उन्हें 4 बार भारी मतों से चुनाव जितवाया और अबकी बार वह 5वी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं ।

इस दौरान पवन काजल ने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर पूर्व सांसद को आड़े हाथों लिया और पूर्व सासंद पर पिछले पांच सालों में क्षेत्र में कोई विकास कार्य न करवाए जाने का आरोप लगाया। इस दौरान पवन काजल ने मौजूद सरकार को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

 

प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *