Sunday , 26 July 2026

PM के मंत्री ने निभाया अपने डॉक्टर होने का फर्ज, इलाज के दौराम तोड़ दीया केंद्रीय मंत्री होने का प्रोटोकॉल

नेशनल डेस्क- मोदी सरकार में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड पेशे से डॉक्टर हैं। उनकी डॉक्टरी उस समय काम आई जब दिल्ली से मुंबई की प्लेन यात्रा के दौरान एक शख्स की अचानक तबियत खराब हो गई। उन्होंने डॉक्टरी के कर्तव्य को निभाते हुए उसका ट्रीटमेंट प्लेन में ही किया। फिलहाल वह शख्स ठीक है और उसने मंत्री का धन्यवाद दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के मुताबिक, 15 अक्टूबर यानी सोमवार को डॉ. भागवत कराड इंडिगों की फ्लाइट में दिल्ली से मुंबई जाने के लिए बैठे थे। उसी समय पीछे की सीट पर बैठे एक यात्री की तबियत अचानक बिगड़ गई और वह सीट से गिर पड़ा। प्लेन हवा में था और यात्री को ज्यादा तकलीफ हो रही थी।इस घटना के बाद प्लेन में हलचल शुरू हो गई। लोगों की आवाज डॉ. कराड के कानों तक भी पहुंची। जिसके बाद मंत्री भागवत कराड उसके पास गए और उन्होंने यात्री को सीट पर ही लिटाकर उसकी जांच शुरू कर दी। उन्होंने केंद्रीय मंत्री होने के प्रोटोकॉल को भी तोड़ दिया।

Read More Stories:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की उनकी तारीफ
डॉ कराड की यह कहानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंची और उन्होंने भी इस प्रयास की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया में लिखा,’भागवत कराड एक ईमानदार डॉक्टर हैं। मेरे साथियों ने बहुत अच्छा काम किया है।’ इसके बाद डॉ. कराड ने भी ट्वीट कर जवाब दिया। मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं। तारीफ के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।’ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी ट्वीट कर डॉ कराड की तारीफ की हैं। इसके जवाब में डॉ कराड ने लिखा,’मैं सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी और उनके विजन के नेतृत्व में काम करने की कोशिश कर रहा हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा हमें लोगों और देश की सेवा और समर्पण के साथ काम करने को कहा है। इंडिगो ने भी डॉ कराड को धन्यवाद कहा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *