बिहार डेस्क- जहां सरकार एक तरफ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा बुलंद करते हुए लोगों को लड़कियों के प्रति समाज के नजरिये में बदलाव का प्रयास कर रही है वहीं कुछ ऐसे लोग हैं जो बेटियां जनने के बाद प्रताड़ना देकर समाज को कलंकित कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के बांका से आया है, जहां तीसरी बेटी जन्म देने पर एक महिला की हत्या कर दी गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीट-पीटकर कर हत्या
पत्नी के केवल बच्ची को जन्म देने को लेकर पीट-पीटकर कर उसकी हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। विवाहिता शिवानी की पहले पति और परिजनों द्वारा जमकर पिटाई की गयी और बाद में खंती से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। सुबह जब लोगों सहित युवती के मायके वालों को इसकी जानकारी मिली तो इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पति सुनील दास को गिरफ्तार कर लिया वहीं शव को पुलिस अभिरक्षण में पोस्टमॉर्टम करा रही है।
Read More Stories:
जल्द होगी गिरफ्तारी
घटना के लेकर युवती के माता-पिता ने बताया कि दस वर्ष पूर्व बांका के महेशाडीह के सुनील दास से बच्ची शिवानी की शादी हुई थी। इस दौरान शिवानी द्वारा लगातार तीन बच्चियों को जन्म देने के बाद से लगातार उसका शोषण होने लगा साथ ही दो लाख रुपये मिलने पर ही घर में रखने की बात कही गई। इस बाबत कई बार शिवानी के पिता बनारसी दास ने पंचायती कराते हुए मामला शांत करने की बात कही। हत्या की इस घटना को लेकर दामाद सुनील दास, उसके छोटा और बड़े भाई पर आरोप लगाये जा रहे हैं। इस बाबत बांका थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि, इस मामले में पति की गिरफ्तारी कर ली गई है साथ ही अन्य आरोपियों की भी जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
