Friday , 11 September 2026

कोरोना वायरस की वजह से अनाथ हुए बच्चों के लिए PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

नेशनल डेस्क: कोरोना संक्रमण से अनाथ हुए बच्चों के लिए पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों के लिए  सरकार ने फ्री हेल्थ इंश्योरेंस देने का प्लान किया है। सरकार की ओर से इन बच्चों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories

विशेष जानकारी के लिए लिंक भी दिया गया है

इस बात की जानकारी केंद्रीय खेल एंव युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी। इस बीमा के बारे में विशेष जानकारी के लिए लिंक भी दिया है। इस लिंक pmcaresforhildren.in पर क्लिक करके इस बीमा से संबंधित डिटेल जानकारी हासिल की जा सकती है।

केंद्रीय मंत्री ने दी ये जानकारी

केंद्रीय मंत्री की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ”जिन बच्चों ने अपने माता-पिता या अभिभावकों को कोरोना संक्रमण के कारण खो दिया है उन्हें आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपए तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा मोदी सरकार की ओर से दिया जाएगा.” इस बीमा के प्रिमियम का भुगतान पीएम केयर फंड से किया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *