नेशनल डेस्क: ओलंपिक में भारतीय पुरूषों की टीम ने इतिहास को दोहराते हुए तकरीबन 41 साल के बाद मेडल के सूखे को खत्म किया और बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली कांस्य पदक से भर डाली। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आज पूरा मैच टी पॉइंट पर देखा और जैसे ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जीत हासिल की तुरंत विज और उनके तमाम दोस्तों ने चक दे इंडिया और भारत माता की जय घोष की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मंत्री अनिल विज ने हॉकी टीम के साथ साथ पूरे देश को बधाई दी है
41 साल बाद पुरूषों की भारतीय हॉकी टीम के द्वारा ओलंपिक में पदक जीतने पर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हॉकी टीम के साथ साथ पूरे देश को बधाई दी है। विज ने कहा कि भारत ने आखिरकार कर दिखाया। उन्होंने कहा कि यह ठीक है की गोल्ड मेडल ना मिलने की कसक है लेकिन ब्रोंज मेडल लेकर 135 करोड़ देशवासियों का सर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऊंचा कर दिया है ।

भारत ने हॉकी में 41 साल बाद फिर रचा इतिहास, टोक्यो ओलंपिक मेडल किया अपमे नाम
हमारे खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेंगे- विज
विज ने कहा कि, आज हर देशवासी झूम रहा है, नाच रहा है, गा रहा है, इतनी बड़ी उपलब्धि इतने वर्षों बाद भारत को मिली है। विज ने कहा कि, हमारे बाकी खिलाड़ी भी आगे बढ़ रहे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि वह देश का नाम रोशन करेंगे ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
