Saturday , 25 July 2026
तीन वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने बेंगलुरु से दिखाई 3 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी, येलो लाइन मेट्रो का उद्घाटन

बेंगलुरु, 10 अगस्त 2025 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शहरी कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने के लिए एक ऐतिहासिक पहल की। केएसआर रेलवे स्टेशन से उन्होंने तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, साथ ही बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन का उद्घाटन कर शहर को बड़ी सौगात दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बेंगलुरु मेट्रो को मिला येलो लाइन का तोहफा

प्रधानमंत्री ने मेट्रो फेज-2 के तहत आरवी रोड (रागीगुड्डा) से बोम्मासंद्रा तक की येलो लाइन का उद्घाटन किया, जो अब बेंगलुरु मेट्रो नेटवर्क को 96 किलोमीटर तक ले गई है। इस 19 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में 16 स्टेशन शामिल हैं और इसे तैयार करने में करीब 7,160 करोड़ रुपये की लागत आई है। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ मेट्रो में यात्रा भी की।

मेट्रो फेज-3 की नींव रखी

पीएम मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो के फेज-3 परियोजना की आधारशिला भी रखी। इस परियोजना के तहत 44 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा, जिसमें 31 स्टेशन होंगे। इसके निर्माण में करीब 15,610 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इस परियोजना से शहर की ट्रैफिक समस्या में कमी आने और विभिन्न क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।

तीन वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत

पीएम मोदी ने बेंगलुरु से देशभर के यात्रियों को जोड़ने के लिए तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई:

  • बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस

  • अमृतसर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस

  • नागपुर (अजनी)-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस

इन ट्रेनों से संबंधित राज्यों को तेज, आरामदायक और आधुनिक रेल सेवा मिलने वाली है।

₹23,000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

प्रधानमंत्री ने आज शहरी कनेक्टिविटी से जुड़ी ₹23,000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें सड़कों, मेट्रो नेटवर्क, रेलवे और अन्य बुनियादी ढांचे की परियोजनाएं शामिल हैं, जो बेंगलुरु समेत देश के अन्य हिस्सों को भी लाभ पहुंचाएंगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *