Saturday , 25 July 2026

टोक्यो पैरालंपिक्स में खिलाड़ियों का धमाकेदार प्रदर्शन, शानदार जीत के बाद झूमा देश

नेशनल डेस्क: टोक्यो पैरालंपिक्स में भारतीय खिलाड़ी अपना परचम लहरा रहे हैं। जिससे देश में खुशी की लहर फैल गई है। भारत की अवनि लेखरा ने सोमवार को 249.6 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 में टोक्यो पैरालंपिक खेलों में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बहादुरगढ़ के योगेश काठुनिया ने चमकाया देश और प्रदेश का नाम

तो वहीं बहादुरगढ़ के योगेश काठुनिया ने पैरलंपिक्स में सिल्वर पदक जीतकर बहादुरगढ सहित पूरे प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।  योगेश ने पुरुषों के डिस्कस थ्रो इवेंट के फाइनल में अपनी शानदार जीत से भारत की जय-जय करा दी। योगेश काठुनिया ने F56 कैटेगरी में भारत के लिए सिल्वर जीता। इससे देश में खुशी का माहौल है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *