एंटरटेनमेंट डेस्क- कई पेंटिंग्स को आपने हजारों के दाम में बिकते हुए सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी चूहे द्वारा बनाई पेंटिंग्स को हजारों में बिकने की खबर सुनी है? जी हां, ये बिल्कुल सच खबर है। एक चूहे ने ऐसी पेंटिंग बनाई कि वह पेंटिंग 1000 पाउंड यानि लगभग 92 हजार रुपये में बिकी। सोशल मीडिया पर यह चूहा काफी सुर्खिया बटोर रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस चूहे के कारनामे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। इस बहुमुखी चूहे का नाम गस है। गस चूहे ने एक ऐसी पेंटिंग बनाई, जो हजारों में बिकी। अपने छोटे पैरों से गस ने यह पेंटिंग बनाई. उसकी बनाई पेंटिंग्स विश्व भर में बिकती हैं। इसकी एक पेंटिंग 1,000 पाउंड यानि 92,000 रुपये से भी अधिक में बिकी। गस ने अपनी कला के प्रति पहली बार तब झुकाव दिखाया था जब उनके मालिक जेस इंडसथ ने उसे अपनी कला और शिल्प सेट के साथ ढीला छोड़ दिया था।
Read More Stories:
पेंटिंग के लिए 20 पाउंड तक मिले
मैनचेस्टर के 19 साल के युवक ने इस चूहे को अपने पंजे पर पेंट के साथ कुछ कागज पर रखा और परिणाम देखकर सुखद आश्चर्य हुआ। इसके बाद चूहे की प्रतिभा को निखारने के लिए, जेस इंडसथ ने बिना कैमिकल वाले पेंट और मिनी कैनवस खरीदे। इस पर गस अपना जादू चलाने लगा। जेस इंडसथ के पास गस के अलावा चार अन्य चूहे भी हैं। गस चूहे के आर्टवर्क को उन्होंने मार्केट प्लेस एट्सी पर ऑनलाइन बिक्री के लिए रखा। इसके बाद उन्हें कई आर्डर मिले। जेस इंडसथ एक पेंटिंग के लिए 20 पाउंड मिले है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
