
राजस्थान के भरतपुर जिला के एसपी के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस ने घरौंडा पुलिस स्टेशन में दस्तक दी। एसपी के नेतृत्व में पहुंची राजस्थान पुलिस टीम ने करनाल जिले के एसपी गंगाराम पूनिया से मुलाकात की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हरियाणा डेस्क:- करनाल, राजस्थान के भरतपुर जिला के एसपी के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस ने घरौंडा पुलिस स्टेशन में दस्तक दी। एसपी के नेतृत्व में पहुंची राजस्थान पुलिस टीम ने करनाल जिले के एसपी गंगाराम पूनिया से मुलाकात की। करीब आधा घंटा हुई इस चर्चा के बारे में पुलिस द्वारा कोई जानकारी मीडिया के साथ साझा नहीं की गई। ऐसे में राजस्थान पुलिस की करनाल जिले में रेड को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। गौ तस्करी, दो युवकों को जिंदा जलाए जाने और राजस्थान पुलिस की हरियाणा के मानेसर में रेड के तार राजस्थान के भरतपुर जिले की पुलिस से जुड़े हुए है । ऐसे में भरतपुर पुलिस का करनाल जिले में पहुंचना कई तरह से सवाल खड़े कर रहा है। पहला अहम सवाल ये है कि क्या नसीर और जुनैद हत्या मामले के तार करनाल जिले से जुड़े हुए है ।

बता दें कि बीते सोमवार कैमला गांव के पास उपलो के एक बिटोडे में जली हुई हालत में एक कंकाल बरामद हुआ था । पुलिस ने कंकाल को अपने कब्जे में लेते हुए इस मामले की छानबीन भी शुरू कर रखी है। राजस्थान पुलिस का घरौंडा पुलिस स्टेशन में पहुंचना दूसरा सवाल खड़ा करता है कि क्या जली हुई हालत में मिले कंकाल का भरतपुर मामले से किसी तरह का कोई संबंध है। वहीं एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि राजस्थान पुलिस टीम के साथ जांच में हर संभव सहयोग किया जाएगा । फिलहाल उन्होंने गौ तस्करी और हत्या के मामले के तार करनाल जिले से जुड़े होने की संभावना से इनकार किया है । एसपी ने कहा कि कैमला गांव से मिले कंकाल की फॉरेंसिक जांच की जा रही है । जांच रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा कि कंकाल किसी इंसान का है या नहीं । एसपी ने कहा कि राजस्थान पुलिस किस मामले की जांच के लिए आई है इसके लिए उनके साथ कोर्डिनेशन किया जा रहा है । छानबीन में हर संभव मदद की जाएगी ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
