Monday , 27 July 2026

सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘देशभक्ति का पाठ्यक्रम’, स्वतंत्रता दिवस के मौके लिया बड़ा फैसला

नेशनल डेस्क:  अब दिल्ली में छात्र अपने पाठ्यक्रम में देशभक्ति संबंधित पाठ भी पढञ सकेंगे। जी हां. दिल्ली के पाठ्यक्रम में देशभक्ति को भी शामिल किया जाएगा।  दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, इसका उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना बढ़ाना है। केजरीवाल ने 2019 में ही देशभक्ति पाठ्यक्रम की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति पाठ्यक्रम को मंजूरी दी। उन्होंने घोषणा की कि 75 स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली सरकार बच्चों के मन में देशभक्ति भावना बनने के लिए अपने स्कूल में देशभक्ति पाठ्यक्रम लागू करेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देशभक्ति की भावना जरूरी- केजरीवाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हम 70 साल तक भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित पढ़ाते हैं । बच्चों को देशभक्ति सिखाने के बारे में किसी ने नहीं सोचा था । मुझे खुशी है कि बच्चों के मन में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए दिल्ली के स्कूलों में देशभक्ति पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा । इसकी घोषणा सरकार ने 2019 में ही कर दी थी ।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *