Saturday , 25 July 2026

आज़ादी के जश्न में डूबा अंबाला छावनी, ये VIDEO देख झूम उठेंगे

हरियाणा डेस्क: देश आज अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। हमारी आन बान शान और एकता का प्रतीक तिरंगा शान से आसमान की उंचाईयों पर लहरा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां दिल्ली में लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहाराया तो वहीं देश के कोने कोने में आजादी के इस जश्न पर धूम रही।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आजादी का जश्न हर्षोल्लास से मनाया

बात अगर हरियाणा की करें तो यहां पर पहली तस्वीर अंबाला से देखने को मिली। जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा आजादी के जश्न को हर्षोल्लास से मनाया गया। ये जो खुशनुमा माहौल की तस्वीरें आप देख पा रहे हैं वो अंबाला छावनी की है, जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओ के द्वारा खास कार्यक्रम रखा गया था। यहां पर ग्रामीण प्रकोष्ठ के व्यक्ति मदन लाल ने ध्यजारोहण किया।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

https://fb.watch/7oo7DY4AV1/

जश्न ए आजादी के रंग में हर कोई रंगा हुआ था। जिसे देखो वो शान से लहराते तिरंगे को देखकर खुश हुआ जा रहा था। ये तस्वीरें ही आपको बताने के लिए काफी है कि माहौल कैसा रहा होगा। क्या बड़े, क्या बुजुर्ग और क्या बच्चे हर कोई इस कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रहा था। मासूम बच्चों ने अपने ही अंदाज में आजादी के जश्न को मनाया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *