बिहार डेस्क- बिहार के गया से आत्महत्या का चौंका देने वाला मामला सामने आया जहां पर, बंद कमरे से मिले मां-बेटे के शव को देखने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें, रविवार को बंद कमरे में से मां-बेटे के शव को बरामद किया गया है। दोनों फांसी के फंदे से लटके हुए थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बहुत कुछ साफ हो सकेगा कि, ये आत्महत्या ही है या फिर माजरा कुछ और ही है। इधर, शव मिलने की खबर सुनते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी तब हुई जब बंद कमरे से दुर्गंध निकल रही थी। लोगों ने खिड़की खोलकर देखा तो एक महिला और एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ था
सुसाइड नोट से कुछ नही हुआ स्पष्ट
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे के अंदर दीवार पर चौंकाने वाली बात लिखी देखी। नोट में वकील और जज को लेकर कुछ लिखा हुआ था लेकिन क्या लिखा हुआ था यह स्पष्ट नहीं हो सका है। सुसाइड नोट भी टूटी फूटी भाषा में है। वहीं थाली में 500 रुपये के काफी नोट को फाड़कर रखा हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों मां बेटे हैं। महिला नौकरानी का काम करती थी।
Read More Stories:
फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि, प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला लग रहा है। कमरे का ताला तोड़कर शव को निकाला जाएगा। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने बाद घटना का कारण स्पष्ट होगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
