Sunday , 26 July 2026

CMनीतीश कुमार साधा चन्नी पर निशाना, कहा- पता नहीं किस तरह के व्यक्ति हैं जिन्हें इनकी पार्टी ने मौका दिया

नेशनल डेस्क- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर तंद कसा है। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि, बिहारियों के खिलाफ बयान देकर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने अपना ही नुकसान किया है। उन्हें पता नहीं है कि, बिहार से पंजाब के लोगों का बहुत ही प्रेम और आदर का भाव है । बड़ी संख्या में पंजाब के लोग हर साल पटना साहिब और बिहार के अन्य जगहों पर आते हैं। बिहार के लोगों का भी इनके प्रति काफी सम्मान हैं। ये सब उन्हें पता ही नहीं है। पता नहीं ये किस तरह के व्यक्ति हैं, जिनको मौका दे दिया इनकी पार्टी ने।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर शुक्रवार को बिहार सदन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, श्री गुरुगोबिंद सिंह जी महाराज का जन्म बिहार में हुआ। हमने राजगीर में कार्यक्रम किया था, जो श्री गुरुनानक देव जी महाराज से संबंधित था। पटना साहिब आने वाले लोग राजगीर भी जाते हैं। पंजाब के कितने लोगों की सेवा बिहारी करते हैं। पंजाब में कोई विदेश जाते हैं तो उनके सब काम बिहार के लोग देखते है।

Read More Stories:

इसके बाद मुख्यमंत्री कामराज लेन स्थित अपने सरकारी आवास भी गये। यहां उन्होंने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि, विशेष दर्जा बिहार को मिलना ही चाहिए। रिम्स में लालू प्रसाद से बड़ी संख्या में राजद के लोगों के जेल मेन्युअल के खिलाफ मिलने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *