पंचकूला, 15 अक्टूब: पंचकूला के एमडीसी में पड़ते सकेतड़ी गांव के पास 27 वर्षीय युवक की सड़क दुघटना में मौत हो गयी। बता दें मृतक युवक अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि अचानक किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सुचना आस पास के लोगों ने पुलिस को दी। सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलाहल पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है लेकिन अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि किसी वाहन ने युवक को टक्कर मारी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
