उत्तर प्रदेश डेस्क- फिरोजाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर रामगढ़ में रविवार दोपहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पर, शिकोहाबाद से आगरा की तरफ जा रही रोडवेज की एक बस से कुचलकर एक दंपति की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, रामगढ़ क्षेत्र के हसमत नगर निवासी वकील (55) और उनकी पत्नी नसरीन (50) अपने बेटे की सगाई के लिए सामान खरीदने बाजार गये थे। उन्होंने बताया कि, दोनों लोग ऑटो से सड़क पर उतरे, तभी वे विपरीत दिशा से आ रही हाथरस डिपो की एक बस की चपेट में आ गये।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
भीड़ ने राजमार्ग किया अवरूद्ध
उन्होंने बताया कि, कुछ ही पलों में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद भीड़ ने वहां हंगामा किया और राजमार्ग अवरूद्ध कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर राजमार्ग पर यातायात बहाल कराया। उन्होंने बताया कि, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और बस को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है, और मामले की जांच की जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
