केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। ये प्रवेश पत्र स्कूल प्रशासन और सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। नियमित विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र स्कूल की ओर से प्रदान किए जाएंगे। प्रवेश पत्र मिलने के बाद विद्यार्थी सबसे पहले रोल नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा का नाम, विद्यार्थी का नाम, माता-पिता का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, कैटेगरी, एडमिट कार्ड आईडी और विषय जैसे विवरण की जांच कर लें। यह भी देख लें कि ये ठीक तरह से प्रिंट है या नहीं।जानकारी के अनुसार सीबीएसई की 10वीं, 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। 10वीं की परीक्षा 13 मार्च और 12वीं की परीक्षाएं दो अप्रैल को समाप्त होंगी। बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 01.30 बजे तक किया जाएगा। प्रवेश पत्र में किसी भी तरह की गलती पाए जाने पर छात्रों को जल्द संबंधित स्कूल अधिकारियों या बोर्ड को रिपोर्ट करनी चाहिए और त्रुटियों को सुधरवा लेना चाहिए। अगर समय रहते ऐसा नहीं किया गया तो छात्रों को परीक्षा के समय कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
