हरियाणा डेस्क: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने गुरमीत राम-रहीम को मिली फरलो पर कहा कि, फरलो मांगना किसी का भी अधिकार है और कानूनों के तहत ही यह प्रदान की गई है। वहीं, हरियाणा कैबिनेट द्वारा धर्मांतरण को लेकर लिए गए निर्णय पर गृह मंत्री विज ने कहा कि, सरकार के निर्णय से जबरन कोई धर्मांतरण नहीं कर पाएगा, मगर कोई अपनी मर्जी से धर्मांतरण करना चाहता है तो उसका भी प्रावधान तय कर दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मंत्री विज ने सुखबीर सिंह बादल पर भी किया पलटवार
गुरमीत राम-रहीम को फरलो मिलने के मामले में अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल के बयान पर पलटवार करते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि, सुखबीर बादल हर बात का राजनीतिक अर्थ निकालते हैं। फरलो या पैरोल मांगना किसी का भी हक है और कायदे कानूनों के तहत ही राम-रहीम को फरलो दी गई है।

जानें क्या कहा था सुखबीर सिंह बादल ने ?
बता दें, अकाली दल के सीनियर लीडर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि राम रहीम को पैरोल पर जेल से बाहर लाना भाजपा की चाल है। भाजपा राज्य में खुद को स्थापित करने के लिए इस तरह की चाल चल रही है। इससे पंजाबी खुद को आहत महसूस कर रहे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
