चंडीगढ़ 3 दिसंबर : बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत ने हाल ही में कॉमेडियन दीपक कलाल के साथ अपनी शादी का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है। राखी अपनी शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इसके लिए उन्होंने शॉपिंग भी शुरू कर दी हैं। राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वीडियोज पोस्ट किए हैं जिसमें वो गहनों के शोरूम में अपनी शादी के लिए बेहद खूबसूरत ज्वैलरी खरीदती दिखाई दे रही हैं।
बता दें कि राखी इन वीडियोस में दुबई में शॉपिंग के दौरान सोने के बेहद किमती और बड़े-बड़े हार पहने दिखाई दे रही हैं। राखी के साथ-साथ उनके फैंस भी इस शादी के लिए बेहद उत्साहित हैं।
जानकारी के अनुसार राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ही पोस्ट के ज़रिये अपनी शादी का खुलासा किया था ,जिसमें 31 दिसंबर को उनकी शादी लॉस एंजेल्स में कॉमेडियन दीपक कलाल से होने की बात कही गई है। राखी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि , ”हां, मैं 31 दिसंबर को दीपक से शादी कर रही हूं और यह शादी अमेरिका में होगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
