Monday , 27 July 2026

पंचकूला: बरसाती नाले में डूबने से दो बच्चों ने गंवाई जान

पंचकूला के एमडीसी स्थित सकेतड़ी गांव के पास बरसाती नाले में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एक बच्चा बरसाती नाले में नहाने के लिए कूदा और डूब रहे बच्चे को बचाने के लिए दूसरा बच्चा कूदा था। पानी ज्यादा होने के चलते डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे मनीमाजरा चंडीगढ़ के बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ टीम के इंचार्ज बलजीत सिंह ने बरसाती नाले से दोनों बच्चों के शवों को निकाला। दोनों बच्चों की उम्र 16 और 17 साल बताई जा रही है। दोनों बच्चों के शव को पंचकूला के सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल भेजा। गया

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *