Monday , 26 October 2026

Big Breaking: कैबिनेट ने तीनों कानून रद्द करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, अब संसद सत्र में शुरू होगी प्रक्रिया

नेशनल डेस्क: बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इस दौरान तीनों नए कृषि कानूनों की वापसी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर गुरु पर्व के दिन इन तीनों कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया था। कैबिनेट की मंजूरी के बाद कानून वापसी के प्रस्ताव को संसद के शीतकालीन सत्र में दोनों सदनों में पारित करवाया जाएगा। इसके बाद किसान आंदोलन की वजह बने तीनों कृषि कानून खत्म हो जाएंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

19 नवंबर को किया था कृषि कानून वापल लेने का ऐलान

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को देश के नाम अपने संबोधन में तीनों कृषि कानून वापस लेने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि सरकार ये कानून किसानों के हित में नेक नीयत से लाई थी, लेकिन हम कुछ किसानों को समझाने में नाकाम रहे।

संसद सत्र में कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले संसद सत्र में कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं, एक्सपर्ट्स के मुताबिक संसद सत्र शुरू होने के बाद कम से कम 3 दिन में ये प्रक्रिया पूरी हो सकती है। संसद सत्र 29 नवंबर से शुरू होना है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *