पंजाब डेस्क: भारत के 75वें स्वंतत्रता दिवस के मौके पर जश्न का माहौल है। तो वहीं पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की ओर से बुज्दिलों वाली हरकत की गई है। जब पाकिस्तान की सारी कोशिशें नाकम हुई तो, एक नापाक हरकत सामने आई है। दरअसल पंजाब के रूपनगर जिले के संदोआ गांव में पाकिस्तान का झंडा और गुब्बारे मिले है। संदोआ गांव में एक खेत में मिले इन पाकिस्तानी झंडा और गुब्बारे मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मामले की जांच में जुटी पुलिस
रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस का कहना है कि, गुब्बारे पास की जगह से आए हैं, लेकिन हम अन्य एंगल से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रूपनगर के संदोआ गांव के खेत से मिले पाकिस्तानी झंडे के साथ पाए गए गुब्बारे पर आई लव पाकिस्तान लिखा हुआ है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से झंडे को गुब्बारों के साथ बांधकर इसे पंजाब की ओर भेजा गया था।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
