हरियाणा डेस्क: फरीदाबाद में बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। यहां जीवन नगर गोंच्छी इलाके में एक भाई को अपनी बहन के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध करने की भारी कीमत चुकानी पड़ी। पीड़ित भाई के मुताबिक उसकी बहन के साथ जीवन नगर गोंच्छी के कुछ मुस्लिम युवक छेड़छाड़ करते थे। जिसके बारे में उसकी बहन ने उसे बताया था। इस बात का पता चलने पर उसने उन युवकों को समझाते हुए ऐसा ना करने के लिए हिदायत दी थी, जिसपर बदमाशों ने उसे धमकी दी थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बदमाशों ने छिने डेढ़ लाख रुपये
मौका मिलते ही बदमाशों ने लड़की के भाई को जीवन नगर गोंच्छी इलाके में घेर लिया और फिर उसके साथ मारपीट करते हुए उसे ऑटो में अपहरण कर कबाड़ी मार्केट में ले गए। जहां उसके साथ फिर जमकर मारपीट की और उसके पास रखे डेढ़ लाख रुपये भी छीन लिए। इतना ही नहीं किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
