Sunday , 26 July 2026

मात्र 6 दिन की बच्ची की मौत का मामला: पिता पर हत्या का शक

फतेहाबाद,09 अक्टूबर (जितेंदर मोंगा): देश को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले हरियाणा प्रदेश में एक बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला फतेहाबाद जिले के स्वामी नगर का है। जहाँ मात्र 6 दिन की बच्ची की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। बता दें बच्ची की हत्या का आरोप किसी ओर पर नहीं बल्कि बच्ची के पिता पर लगा है। पड़ोसियों द्वारा पुलिस को दी शिकायत के बाद पुलिस ने संजीदगी से कार्रवाई करते हुए डीसी के निर्देशानुसार ड्यूटी मजिस्टे्रट की मौजूदगी में श्मशानघाट में दफन बच्ची के शव को निकलवाया।
शिकायत के अनुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बच्ची के पिता को हिरासत में लेकर आरोपी पिता की निशानदेही पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक टीम ने ड्यूटी मजिस्टे्रट की मौजूदगी में श्मशान से बच्ची का शव निकलवाया और बोर्ड के जरिए मेडिकल के लिए भेज दिया है।
डीएसपी धर्मबीर पूनिया ने बताया कि शव को जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता चलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता से पूछताछ शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *