अम्बाला 24,मार्च : अम्बाला के सरहिंद क्लब में रक्षा मंत्रालय के कैंटोनमेंट बोर्ड विभाग की ओर से ”फ्लावर एंड कल्चरल” फेस्टिवल का आयोजन किया गया। दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत फ्लावर शो के साथ हुई। इस कार्यकर्म में बच्चों के मनोरंजन के लिए कईं प्रकार की प्रतियोगिताए रखी गई हैं जैसे पेंटिंग कम्पटीशन, सिंगिंग कम्पटीशन और डांस कम्पटीशन। फ्लावर शो में अलग अलग वैरायटी के खूबसूरत फूल और पौधे की प्रदर्शनियां लगाई गई हैं। इस कार्यकर्म का मुख्य उदेश्य लोगों को प्रकृति के साथ जोड़ना है। फ्लावर शो के अंतिम दिन यानि रविवार को पंजाबी गायक शेरी मान अपने गायन से कार्यकर्म में चार चांद लगाएंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस दौरान कैंटोनमेंट बोर्ड के जजों ने फूलों की प्रदर्शनी का गहनता से आंकलन किया। कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ वरूण कालिया ने बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पहले ये ”फ्लावर शो” केवल सेना के साथ मिलकर आयोजित किया जाता था जिसे अब सबके लिए खोल दिया गया है। सिविल क्षेत्र में भी फूलों के काफी शौकीन और तलबगार लोग रहते हैं जिन्हें रक्षा मंत्रालय ने मंच प्रदान किया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
