Sunday , 26 July 2026

कोर्ट परिसर में हुए जबरदस्त धमाके में एक की मौत, वकीलों की हड़ताल जारी

नेशनल डेस्क- दिल्ली के बाद अब पंजाब में लुधियाना के कोर्ट परिसर से ब्लास्ट का मामला सामने आया है। इसमें एक शख्स की मौत हो गई है वहीं दूसरा जख्मी है। धमाके की आवाज़ सुनकर लोग हैरानी में आ गए थे। वहां हर तरफ अफरा तफरी मच गई। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि, आखिर धमाका कैसे हुआ। फिलहाल वहां पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

पीएम मोदी करेंगें कोरोना महामारी की स्थिति की समीक्षा,बुलाई हाई लेवल बैठक

वकीलों की हड़ताल जारी
ब्लास्ट परिसर के तीसरे फ्लोर पर हुआ है। धमाका कैसे हुआ ये अभी साफ नही हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह ब्लास्ट लुधियाना कोर्ट की कॉपी ब्रांच में हुआ। फिलहाल कोर्ट में वकीलों की हड़ताल चल रही है, इसलिए कोर्ट में ज्यादा भीड़ नहीं थी। जबरदस्त धमाके ने 6 मंजिला इमारत को पूरी तरह हिला कर रख दिया था। यह धमाका कोई बम ब्लास्ट है या सिलेंडर से हुआ इसका खुलासा अभी नही हुआ है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *