Monday , 27 July 2026

Tokyo Olympics: तिहाड़ जेल में टीवी देख रहे थे सुशील कुमार, अचानक छलक पड़े आंखों से आंसू

हरियाणा डेस्क: दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद पूर्व ओलंपियन सुशील कुमार ने जब गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक में रवि दहिया का मुकाबला टीवी पर देखा, तो उनकी आंखों में आंसू आ गए। बता दें, रूस के पहलवान जावुर युगुऐव ने 7-4 से पराजित कर दिया। इस तरह से रवि दहिया को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रवि को गोल्ड न मिलने की भावुक हुए सुशील

मिली जानकारी के अनुसार, सुशील कुमार को तिहाड़ जेल के ओपन एरिया में टीवी की सुविधा दी है। वे अन्य कैदियों के साथ जेल में टोक्य़ो ओलंपिक्स देख सकते हैं। सुशील कुमार मुकाबला शुरू होने से पहले दोपहर से ही टीवी के सामने बैठे रहे और पल-पल रवि दहिया की कुश्ती देखते रहे। हालांकि, रवि को गोल्ड न मिलने की वजह से सुशील कुमार भावुक हो गए और आंखों से आंसू निकल आए। रवि दहिया सुशील कुमार की ही देखरेख में छत्रसाल स्टेडियम में कुश्ती के दांव-पेच सीख रहे थे। 

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *