Sunday , 1 November 2026

हरियाणा में पुलिस कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM मनोहर लाल ने किया ये ऐलान

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य पुलिस के लिए एक तोहफा दिया है। दरअसल, जनसंवाद के दौरान सीएम ने पुलिस कर्मियों के लिए 400 रुपए तक मासिक मोबाइल भत्ता देने की घोषणा की। इसके साथ ही थाने में तैनात मुंशी के लिए अतिथि सत्कार के लिए 3 हजार रुपए प्रति माह देने की घोषणा की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीएम मनोहरलाल ने कहा कि, सभी पुलिसकर्मियों को अब पुलिस स्टेशनों में तैनात कर्मियों के बराबर अधिकतम 20 दिन की डेली (भत्ता) भी मिलेगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा पुलिस का प्रहरी ऐप भी लॉन्च किया। उन्होंने हरियाणा पुलिस के प्रतीक चिन्ह का भी अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने नशीली दवाओं से संबंधित बढ़ती समस्या और युवाओं और समाज पर इसके पड़ने वाले हानिकारक प्रभाव पर गहरी चिंता जताई।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *