पंजाब डेस्क– पंजाब के जालंधर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर कपूरथला में रहने वाले दर्जी ने घरेलू कलह के कारण गुस्से में पत्नी को जहर खाने के लिए कहा, जिसके चलते पत्नी ने दोनों बच्चों संग जहर निगल लिया कर खुदखुशी करने की कोशिश की। तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां महिला की मौत हो गई। जबकि उसके 14 साल के बेटे और 10 साल की बेटी की हालत गंभीर है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पत्नी को किया मृत घोषित
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पति अनूप कुमार को राउंडअप कर लिया है। वहीं घरवालों से पूछताछ के दौरान अनूप कुमार के भाई जसपाल ने बताया कि, बीती रात उनके भाई और भाभी रेखा के बीच काफी विवाद चल रहा था। शनिवार को भी विवाद हुआ और भाई अनूप गुस्से में अपनी दुकान पर चला गया। भाभी रेखा ने कॉफी बनाई। खुद भी पी और बच्चों को दी, जिसके बाद तीनों की हालत बिगड़ गई। वह तुरंत तीनों को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां पर डॉक्टरों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया।
Read More Stories:
पत्नी के चरित्र पर था शक
रेखा के 14 वर्षीय बेटे गौरव और 10 वर्षीय बेटी मन्नत की हालत गंभीर बनी हुई है। डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि, अनूप अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। किसी ना किसी बात को लेकर किसी पराए मर्द के साथ उसका नाम जोड़कर झगड़ता रहता था। गुस्से में अनूप ने पत्नी को जहर खाने के लिए कह दिया जिसके चलते उसने बच्चों संग जहर ले लिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
