Saturday , 25 July 2026

पिता और भाई ने 16 साल की मासूम के साथ 2 सालों तक किया रेप, छोटी बहन को बचाने के लिए किया खुलासा

मुंबई डेस्क- मुंबई से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक 16 साल की लड़की ने अपने ही पिता और भाई पर उसके साथ 2 साल से ज्यादा समय तक रेप का आरोप लगाया है। लड़की के आरोप के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला तब सामने आया, जब लड़की ने अपने स्कूल की टीचर और प्रिंसिपल को आपबीती सुनाई। स्कूल के अधिकारियों ने एक एनजीओ से संपर्क किया, जिसके बाद लड़की को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़िता ने कहा कि, उसके 43 साल के पिता ने जनवरी 2019 में पहली बार उसका यौन शोषण किया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पॉक्सो अधिनियमके तहत मामला दर्ज
जब उसने उसे अकेले सोते हुए देखा था। उसके भाई ने भी उसी महीने उससे छेड़छाड़ की थी। पीड़िता ने बताया कि, उसे डर था कि, उसके पिता और भाई उसकी छोटी बहन का भी यौन शोषण करेंगे, यही वजह है कि, उसने अपनी टीचर को आपबीती बताने का फैसला किया। लड़की की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसके पिता और भाई को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूला, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Read More Stories:

देश में बच्चियों के साथ बढ़ती दरिंदगी को रोकने के लिए ‘पॉक्सो एक्ट-2012’ में बदलाव किया गया है, जिसके तहत अब 12 साल तक की बच्ची से रेप के दोषियों को मौत की सजा मिलेगी। इस एक्ट के तहत नाबालिग बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराध और छेड़छाड़ के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाती है। वहीं, एक्ट के सेक्शन 35 के अनुसार, अगर कोई विशेष परिस्थिति ना हो तो इसके केस का निपटारा एक साल में किया जाना होता है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *