Saturday , 25 July 2026

अब गन्ने के जूस से चलेगी कार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की बड़ी घोषणा

नेशनल डेस्क: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी  का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, देश में पहली बार ऐसा है, जब हमारी चीनी सरप्लस है। हमारे देश में 240 लाख टल चीनी लगती है, पिछले साल 310 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसलिए अगर चीनी सरप्लस होगी तो मांग आपूर्ति के हिसाब से कई खरीद करेगा नहीं ​तो फिर किसान को कहां से गन्ना का सही भाव मिलेगा। इसलिए गन्ने से अब चीनी के अलावा इथेनॉल बनाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि खुशी की बात यह है कि गन्ने के रस से 100 प्रतिशत इथेनॉल बनाया जाएगा।

पेट्रोल डीजल पर हमारी निर्भरता भी कम होगी- गडकरी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, पेट्रोल डीजल पर हमारी निर्भरता भी कम होगी। केंद्रीय परिवहन मंत्री ने बताया कि अभी देश में पेट्रोल डीजल समेत पेट्रोलियम पदार्थों का आयात आठ लाख करोड़ रुपए का है, जो आने वाले पांच सालों में 25 लाख करोड़ का हो जाएगा। ये 25 लाख करोड़ भारत की जनता का पैसा है, जो अब बाहर जाने की बजाए देश में ही काम आएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *