Monday , 27 July 2026

हरियाणा में अब 24 घंटे खुल सकेंगे रेस्तरां, डिप्टी सीएम ने दिए निर्देश

हरियाणा में अब 24 घंटे रेस्तरां खुल सकेंगे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि, भविष्य में प्रदेश में 24 घंटे रेस्तरां खुले रहेंगे। उन्हें रात में बंद करने की बाध्यता नहीं रहेगी। डिप्टी सीएम की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की हुई बैठक में मंगलवार को यह निर्णय लिया गया। बैठक में श्रम व खाद्य आपूर्ति मंत्री अनूप धानक भी मौजूद थे। अभी इसकी अधिसूचना जारी होनी है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से हाल ही में प्रदेश भर के रेस्टोरेंट्स की यूनियन के पदाधिकारी मिले थे और 24 घंटे रेस्तरां खुली रखने की अनुमति देने की मांग की थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को दिए निर्देश

दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के जो रेस्तरां मालिक अपने प्रतिष्ठान को 24 घंटे खुला रखना चाहते हैं, वे इन्हें खुला रख सकते हैं। उनको बंद करने के लिए कोई दबाव नहीं डाल सकता। हालांकि उन्हें श्रम विभाग में पंजीकरण व दूसरे नियम (धारा 9 और 10 पंजाब दुकान और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम, 1958) का पालन करना पड़ेगा।

डिप्टी सीएम ने कहा अगर किसी रेस्तरां मालिक को लगता है कि कोई उन्हें बेवजह तंग कर रहा है तो वे अपनी शिकायत एमएसएमई की आईडी hepcharyana@gmail.com पर मेल कर सकते हैं। रेस्तरां एमएसएमई के अंतर्गत आते हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *