नेशनल डेस्क: झारखंड के सिमडेगा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हरकिसी के होश उड़ जाएगा। यहां एक युवक को शराब पीने से मना करने पर उसने मौत को गले लगा लिया। ये मामला सदर थाना क्षेत्र के मैनाबेडा गांव का है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ये है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, युवक को शराब पीने की लत थी और उसके परिजन उसे शराब छोड़ने के लिए बार-बार बोलते थे। इसके चलते युवक बेहद नाराज था और उसने खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान 18 वर्षीय अमृत बरवा के रूप में की गई। अमृत का शव उसके कमरे से मिला। अमृत शराब पीने का आदि था। घर वाले बार-बार उसे शराब पीने से मना करते थे। शुक्रवार को भी परिजनों ने उसे शराब पीने से मना किया था। रात में अमृत कमरे में सोने गया और शनिवार सुबह उसका शव बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
