Friday , 11 September 2026

कृप्या ध्यान दें ! अब हरियाणा में बिजली उपभोक्ता Paytm से नहीं कर सकेंगे बिजली के बिल का भुगतान

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अब उपभोक्ता पेटीएम वालेट से बिलों का भुगतान नहीं कर पाएंगे। अब पेटीएम के जरिये भरा हुआ बिल मान्य नहीं होगा और न ही अगले बिल में यह राशि कट कर आएगी। उपभोक्ता ऑनलाइन भुगतान के दूसरे माध्यमों के जरिए अपने बिजली बिल जमा करा सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

दरअसल, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने पहली सितंबर से पेटीएम के जरिये कोई भुगतान स्वीकार नहीं करने का निर्देश जारी कर दिया है।  दरअसल, पेटीएम द्वारा बिलों के भुगतान के बदले ज्यादा पैसा मांगने पर बात बिगड़ी। भुगतान की एवज में ज्यादा राशि मांग रहे पेटीएम के साथ उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अनुबंध खत्म कर दिया है। महकमे के सभी उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी कैश काउंटर पर पेटीएम द्वारा भुगतान स्वीकार नहीं करने के बैनर लगाए जाएं। साथ ही उपभोक्ताओं को इस संबंध में वाट्सएप और एसएमएस के जरिये संदेश भेजें।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *