एमपी डेस्क: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, कॉलेजों में अब हिंदू धर्म की पढ़ाई कराई जाएगी। छात्रों को कॉलेजों में भगवान राम, हनुमान और तुलसीदास की जीवनी पढ़ाई जाएगी। साथ ही वेद, उपनिषद और पुराणों की भी शिक्षा दी जाएगी। बीए के प्रथम वर्ष में वैकल्पिक विषय दर्शनशास्त्र में नया पाठ्यक्रम जोड़ा गया है। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के अनुसार इसी सत्र से नई शिक्षा नीति के तहत नया पाठ्यक्रम लागू होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बीए के छात्रों को वैकल्पिक विषय के तौर पर दर्शनशास्त्र पढाया जाएगा
उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के अनुसार, कॉलेजों में अब छात्र भगवान राम, हनुमान और तुलसीदास की जीवनी पढ़ सकेंगे। साथ ही वेद, उपनिषद और पुराणों की भी शिक्षा दी जाएगी। कॉलेजों में बीए के प्रथम वर्ष में दर्शनशास्त्र में नया पाठ्यक्रम जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि, बीए के छात्रों को वैकल्पिक विषय के तौर पर दर्शनशास्त्र पढाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी सत्र से नई शिक्षा नीति के तहत नया पाठ्यक्रम लागू होगा। मोहन यादव ने कहा कि, भविष्य में बुरी शक्तियां धर्म को नुकसान ना पहुंचा पाए इसलिए नैतिक और धार्मिक शिक्षा देना जरूरी है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
