उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाटपाररानी ग्राम करमुआ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां पर सुबह के वक्त एक नवविवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम करमुआ निवासी जगजीवन साहनी की शादी पांच माह पूर्व खामपार थाना क्षेत्र के ग्राम मायापुर में प्रियंका से हुई थी। शादी के कुछ माह बाद पति जगजीवन साहनी अपने पिता बाबू साहनी के साथ गुजरात कमाने चला गया। घर पर मृतक विवाहिता की वृद्ध सास, ननंद व देवर रहते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
मामले की जांच जारी
सभी खाना खाकर घर के अंदर सोए थे। नवविवाहिता प्रियंका भी अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह जब प्रियंका देर तक नहीं जगी तो परिजन उसके कमरे में जगाने के लिए पहुंचे तो अंदर का दृश्य देख अवाक रह गए। परिजन ने देखा कि, वह साड़ी का फंदा गले में लगाकर पंखे से लटकी हुई है। यह देखकर परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने शव को फंदे से उतारकर इसकी सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि,अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
