Friday , 11 September 2026

रैली में शराब के लिए मारामारी- देखें वीडियो

चंडीगढ़,20 मार्च। विधान सभा का घेराव करने जा रहे शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी की रैली को जहाँ चंडीगढ़ पुलिस ने रास्ते में ही रोकने का प्रयास किया। रैली में भाग लेने आए लोगों को रोकने के लिए पुलिस ने क्या क्या नहीं किया लाठी चार्ज,पानी की बौछार तक की गई। लेकिन अब हम आपको जो दिखाने जा रहे है वो रैली की हकीकत। जहाँ रैली से पहले शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के वर्कर रैली में भाग लेने आए लोगों ने चंडीगढ़ में खूब शराब खरीदी। अभी जो वीडियो आप देख रहे हैं वो चंडीगढ़ सेक्टर-25 की मार्किट का नजारा है जिस में साफ दिखाई दे रहा है की कैसे रैली में भाग लेने आए लोगों की भीड़ दारू खरीदने में लगी है मानों यहाँ शराब फ्री में मिल रही हो नजारा एक तरह के मेले जैसा लग रहा है लेकिन फर्क बस इतना है की इस मेले में सिर्फ और सिर्फ शराब ही शराब दिखाई दे रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *