Wednesday , 9 September 2026

हरियाणा: कलयुगी बेटे ने अपनी बुढ़ी मां को पीट-पीट कर घर से निकाला, जानें क्या है पूरा मामला

हरियाणा डेस्क- फरीदाबाद से एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहां पर लगभग 80 वर्षीय बुजुर्ग माँ को उसके अपने ही बेटे-बहु ने पीट-पीट कर घर से निकाल दिया। फरीदाबाद के सिविल अस्पताल बादशाह खान में बुजुर्ग घायल माँ को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। इस माँ ने अपने बेटे और बहू पर मारपीट कर घर से बाहर निकालने के गंभीर आरोप लगाये है साथ ही बुजुर्ग महिला की माने तो इसकी चार बेटियां थी जिनकी मौत हो चुकी है एक बेटा था जिसके सहारे वह रह हीं थी लेकिन, इनके बेटे और बहू ने ही इन्हें पीट कर घर से बाहर निकाल दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

पुलीस को दी मामले की सूचना
घर से निकाले जाने के बाद से यह बेसहारा हो गई है। बता दें, ये उम्र का ये वो पड़ाव है जिससे सभी को गुजरना पड़ता है इस उम्र में आने के बाद शरीर कमजोर हो जाता है और सुनने की क्षमता कम हो जाती है लेकिन इनके बेटे बहू ने इस हालत में इन्हें घर से पीट-पीट कर बाहर निकाल दिया है। फिलहाल इस घटना की सूचना पुलीस को दे दी गई है, अब देखना यह होगा कि दोषी पाये जाने वाले आरोपी बहु-बेटे के खिलाफ क्या कार्यवाही अमल में लाती है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *