नेशनल डेस्क: देश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। हालांकि कई राज्यों में मामले घट रहे हैं, लेकिन कई राज्यों में इसका कहर अभी भी जारी है। बात बीते 24 घंटे की करें तो, कोरोना वायरस के कुल 28,336 नए मामले सामने आए हैं और 260 लोगों की मौत हुई है, जबकि 85 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया है। ये आंकड़े स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को साझा किए। रिपोर्ट किए गए नए मामले शनिवार को दर्ज किए गए मामलों की तुलना में थोड़े कम हैं। हालांकि शनिवार को 290 मौतें हुईं थीं जिससे देश में कुल मृत्यु संख्या बढ़कर 4,46,918 हो गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पिछले 24 घंटों में कुल 2,034 मामलों की वृद्धि देखी गई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सक्रिय मामलों में पिछले 24 घंटों में कुल 2,034 मामलों की वृद्धि देखी गई है, जिससे भारत में कुल सक्रिय मामले बढ़कर 3,03,476 हो गए हैं, जो भारत के कुल कोविड मामलों के एक प्रतिशत से भी कम है। भारत में कोरोनावायरस के कुल सक्रिय मामले 0.90 प्रतिशत है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, महामारी से भारत की रिकवरी दर वर्तमान में 97.77 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल 26,032 लोग कोविड से उबर चुके हैं, जिससे कुल रिकवरी डेटा 3,29,02,351 हो गया है। देशभर में टेस्टिंग क्षमता लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,88,945 परीक्षण किए गए। भारत में अब तक 56,32,43,245 से ज्यादा परीक्षण किए हैं।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
