Thursday , 10 September 2026

PM मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इस खास विषय पर की बात, जानें क्या कहा ?

नेशनल डेस्क:  प्रधानमंत्री मोदी ने 81वें मन की बात में कार्यक्रम में देश को संबोधित किया है। इस दौरान,उन्होंने विश्व ​नदी दिवस के बारे में बातचीत की। पीएम मोदी ने कहा कि, हमारे लिए नदियां एक भौतिक वस्तु नहीं है, हमारे लिए नदी एक जीवंत इकाई है। तभी तो हम नदियों को मां कहते हैं, हमारे कितने ही पर्व, त्योहार, उत्सव, उमंग इन माताओं की गोद में होते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि, कोई भी सवाल पूछेगा कि भई आप नदी के इतने गीत गा रहे हो, नदी को मां कह रहे हो तो ये नदी प्रदूषित क्यों हो जाती है? हमारे शास्त्रों में तो नदियों में जरा सा प्रदूषण करने को भी गलत बताया गया है।

उन्होंने कहा कि, हमारे शास्त्रों में नदियों में जरा सा प्रदूषण करने को भी गलत बताया गया है। हम नदियों की सफाई और उन्हें प्रदूषण से मुक्त करने का प्रयास सबके प्रयास और सहयोग से कर सकते हैं। नमामि गंगे मिशन आज आगे बढ़ रहा है तो इसमें सभी लोगों के प्रयास, जगजागृति, जनआंदोलन की बड़ी भूमिका है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *