पंजाब डेस्क- पंजाब में लुधियाना के पॉश इलाके से शर्मनाक घटना सामने आई जहां पर नाबालिग के साथ उसके पड़ोसी ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। इतना ही नहीं आरोपी ने उसे धमकी दी कि, वह किसी को कुछ न बताए। जब नाबालिग गर्भवती हो गई तो आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित नाबालिग के परिवार वालों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना पीएयू की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी उनके पड़ोस में रहता है। वह जब काम पर चले जाते थे तो उनकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली होती थी। आरोपी उसी चीज का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और उसे धमकी देता था कि, वह किसी को कुछ न बताए।
Read More Stories:
आरोपी के खिलाफ छापामारी शुरू
जब नाबालिग गर्भवती हो गई तो उसने परिवार वालों को सारी सच्चाई बताई। उन्होंने आरोपी से पूछना चाहा तो आरोपी धमकी देकर वहां से फरार हो गया। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच अधिकारी एएसआई ने बताया कि, आरोपी फरार है। उसकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी है और जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
