Saturday , 25 July 2026

इनेलो ने किसान प्रकोष्ठ का किया संगठन विस्तार, फूल सिंह मंजूरा बने प्रदेश अध्यक्ष

चंडीगढ़, 17 मई – इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मज़बूती देते हुए किसान प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी और सभी 22 जिलों में संयोजकों की घोषणा की है। इस अहम विस्तार में फूल सिंह मंजूरा को किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

पार्टी के इस कदम को आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर जब किसान वर्ग की भूमिका हरियाणा की राजनीति में निर्णायक होती जा रही है।

 

प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ी नियुक्तियां:

राजीव राजा (हिसार) और राजू नांदल (पानीपत) को जिला संयोजक बनाया गया है।

रविंद्र बिंजल को किसान सेल का मीडिया प्रभारी,

सूबे सिंह अहर को महासचिव,

और बबलू जानी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

इसके अलावा कुलदीप सिंह जम्मू, स. गुरचरण सिंह अमानी, धर्मबीर यादव समेत कई नेताओं को उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और अन्य प्रमुख पदों की जिम्मेदारी दी गई है।

 

जिला संयोजकों की पूरी लिस्ट जारी:

इनेलो ने किसान प्रकोष्ठ के लिए हर जिले में संयोजक नियुक्त किए हैं। इनमें सिरसा से स. संदीप गंगा, फतेहाबाद से जगदीश जैलदार, जींद से प्रताप सिंह लाठर, रोहतक से याद राम, गुरुग्राम से मोहन सिंह, फरीदाबाद से जितेंद्र सिंह नरवत और मेवात से किशन सिंह जैसे नाम प्रमुख हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *