नेशनल डेस्क: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में अभी मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद हैं। गुरूवार सुबह जहां शाहरूख खान अपने बेटे से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचे तो वहीं नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की एक टीम गुरुवार दोपहर को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के घर मन्नत पहुंची।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इतना ही नहीं नहीं चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे के घर पर भी NCB की एक टीम पहुंची है। NCB ने अनन्या पांडे को पूछताछ के लिए नोटिस दिया है।

बता दें, बुधवार को मुंबई की स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट ने आर्यन और अन्य की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद वह जमानत के लिए बॉम्बे हाइकोर्ट पहुंचे हैं। अब बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत अर्जी पर 26 अक्टूबर को सुनवाई होगी।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
