बॉलीवुड डेस्क- ड्रग केस में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत खारिज होने के बाद शाहरुख खान आर्थर रोड जेल पहुंचकर बेटे आर्यन खान से मुलाकात कर काफी भावुक हो गए। पिता बेटे के बीच मुलाकात के दौरान बेटे आर्यन भी भावुक नजर आए। इस दौरान दोनों के बीच करीब 15 से 20 मिनट बातचीत हुई। बातचीत के दौरान दोनों के बीच एक ग्लास फेंसिंग भी थी। दोनों के बीच इंटरकॉम के जरिये बातचीत हुई। दोनों ही शीशे के दोनों तरफ से एक दूसरे के हाथ पर हाथ रखे हुए बातचीत करते नजर आए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
26 अक्टूबर को होगी सुनवाई
इस बीच बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि, वह बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन की जमानत याचिका पर मंगलवार 26 अक्टूबर यानी मंगलवार को सुनवाई होगी। बातचीत के दौरान शाहरुख ने आर्यन से जब भावुक होकर खाने को लेकर पूछा तो आर्यन ने सिर हिलाते हुए नहीं कहा। इसके बाद शाहरुख ने जेल के अधिकारी से पूछा कि क्या हम कुछ उसे खाने को दे सकते हैं।
Read More Stories:
इस पर जेल अधिकारी ने कहा कि अदालत के आदेश के बिना इसकी अनुमति नहीं है। आर्यन खान की शाहरुख खान से मुलाकात जेल में बने कैबिनेट में हुई। जहां पर शीशे की एक दीवार के बीच एक तरफ आर्यन खान थे दूसरी तरफ शाहरुख खान। दोनों के बीच इंटरकॉम के जरिये 10 मिनट तक बात हुई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
