Saturday , 25 July 2026

चंडीगढ़ में नवजोत सिंह सिद्धू गिरफ्तार, जानें पूरा मामला ?

पंजाब डेस्क: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, सिद्धू लखीमपुर में हुई हिंसा के मामले को लेकर गवर्नर हाउस के बाहर विरोध करने पहुंचे थे। ऐसे में चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया है।  बता दें, इस दौरान सिद्धू के साथ पंजाब कांग्रेस के कई विधायक और पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बरिंदर ढिल्लों भी धरना दे रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे को गिरफ्तार किए जाने की मांग

सिद्धू और उनके साथ मौजूद अन्य नेता हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के भड़काऊ बयान और कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी और उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में आंदोलनकारी किसानों की कथित हत्याओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। धरना दे रहे नेता किसानों की हत्याओं के आरोप में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा बेटे को गिरफ्तार किए जाने की मांग कर रहे थे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *