बॉलीवुड डेस्क: एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से मनोरंजन जगत को बड़ा झटका लगा है। एक्टर की मौत की खबर हर तरफ आग की तरह फैल चुकी है। फैंस को विश्वास नहीं हो रहा है कि, सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं रहे। टेलीवि़न इंडस्ट्री से लेकर फिल्म इंडस्ट्री समेत पूरा मनोरंजन जगत इस समय शोक में डूबा हुआ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसी बीच लोग सिद्धार्थ की सबसे अच्छी दोस्त शहनाज गिल की प्रतिक्रिया को लोग इंतजार कर रहे हैं। लेकिन शहनाज की हालत बहुत खराब है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मगर शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख ने बताया है कि उनकी बेटी बिल्कुल ठीक नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार, शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख ने कहा कि, शहनाज बिल्कुल ठीक नहीं है।

किसी से भी कुछ बात करने की हालत में नहीं हैं शहनाज
संतोख सिंह सुख ने कहा कि, वो इस समय किसी से भी कुछ बात करने की हालत में नहीं हैं। जब उनसे शहनाज गिल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी बेटी शहनाज बिल्कुल ठीक नहीं है। उनका बेटा शाहबाज बहन को सम्हालने के लिए मुंबई रवाना हो चुका है। वो भी जल्द ही मुंबई पहुंचेंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
